अस्पताल आया इलाज करवाने लौटे तो बाइक गायब LNJP की सुरक्षा पर उठे सवाल II
अस्पताल आया इलाज करवाने लौटे तो बाइक गायब LNJP की सुरक्षा पर उठे सवाल II


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) नागरिक अस्पताल में एक ओर जहां मरीजों को समय पर इलाज और सही सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं, वहीं अब अस्पताल परिसर से वाहन चोरी जैसी घटनाएँ भी सामने आने लगी हैं। आज भोला खालसा निवासी धर्मचंद अपनी पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पर्ची कटवाने के लिए अंदर गए और मात्र 10 मिनट बाद लौटे तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। तुरंत डायल-112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की गई। धर्मचंद ने कहा कि पहले से ही अस्पताल में मरीजों को समय पर इलाज और दवाइयाँ नहीं मिलतीं, अब ऊपर से सुरक्षा प्रबंधन की पोल भी खुल गई है। मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन उनकी गाड़ियाँ तक सुरक्षित नहीं हैं। डायल-112 कर्मचारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँची है। फिलहाल थर्ड गेट पुलिस चौकी के जांच अधिकारी इस मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। बता दें कि एलएनजेपी अस्पताल में न तो सुरक्षा गार्ड सही ढंग से तैनात हैं और न ही प्रशासन सुरक्षा को लेकर गंभीर दिखाई देता है। इलाज में लापरवाही और अब चोरी की घटनाओं ने मरीजों और उनके परिजनों की चिंता और बढ़ा दी है।। #newstodayhry @newstodayhry



