Haryana
Trending

सिरसा पुलिस का नशा मुक्त अभियान गांव-गांव नशा मुक्ति की ओर बड़ा कदम II

सिरसा पुलिस का नशा मुक्त अभियान गांव-गांव नशा मुक्ति की ओर बड़ा कदम II

सिरसा पुलिस का नशा मुक्त अभियान: गांव-गांव नशा मुक्ति की ओर बड़ा कदम”

गावों में नशा मुक्ति सर्वे एवं जागरूकता अभियान, पीड़ितों को उपचार हेतु प्रेरित किया गया!

निरीक्षक एडीजीपी कार्यालय, हिसार मंडल, हिसार की तरफ से जारी ड्रग्स मुक्ति टीम स्टेट एक्शन प्लान के तहत जिला सिरसा में नशा मुक्ति टीम सिरसा पुलिस द्वारा गांव हांडी खेड़ा एवं वेदवाला में सर्वे एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

नशा मुक्ति टीम के प्रभारी उप निरीक्षक गजन सिंह ने बताया टीम ने सबसे पहले गांव हांडी खेड़ा का दौरा किया, जहां पूर्व में नशा पीड़ितों के भरे गए फार्मों की समीक्षा की गई और उन्हें दवाई लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद गांव वेदवाला में जाकर नशा पीड़ितों के घर-घर सर्वे किया गया। जिन लोगों ने पहले नशा मुक्ति के लिए दवाई ली थी, उनका फीडबैक भी लिया गया। अभियान के दौरान टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा बच्चों व युवाओं को नशे से दूर रहकर पढ़ाई एवं खेलकूद में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

टीम ने स्पष्ट किया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसे केवल पुलिस व प्रशासन ही नहीं बल्कि पूरे समाज के सहयोग से समाप्त किया जा सकता है।

नशा मुक्ति टीम द्वारा यह पहल न केवल पीड़ितों को उपचार दिलवाने की दिशा में अहम कदम है बल्कि समाज को स्वस्थ और नशा मुक्त बनाने की ओर एक ठोस प्रयास भी है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button