नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु पुलिस प्रशासन का जन-जागरूकता व साइबर जागरुकता अभियान II
नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु पुलिस प्रशासन का जन-जागरूकता व साइबर जागरुकता अभियान II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु पुलिस प्रशासन का जन-जागरूकता व साइबर जागरुकता अभियान सिरसा पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ने प्रबन्धक थाना रोडी ने गांव फग्गु, प्रबन्धक थाना बडागुढा ने गांव आन्नदगढ , मे आम जनता को नशा, साइबर फ्रॉड बारे किया जागर
इस जागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व गांव फग्गु मे प्रबन्धक:-
इस जागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व गांव फग्गु मे प्रबन्धक थाना रोडी ने व गांव आन्नदगढ मे प्रबन्धक थाना बडागुढा द्वारा किया गया, उपस्थित सरंपचो गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि, स्कूली छात्र,व्यापारीगण एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने और युवाओं को इसके दुष्परिणामों से बचाने के उद्देश्य एक विशेष नशा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है व आमजन से अपील की वेहमारा इस कार्य मे सहयोग करे । इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न गांवों, स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाकर आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जा रहा है।
उनके साथ पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे:-
उनके साथ पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए नशे के कारण हो रहे सामाजिक, मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। युवाओं को समझाया गया कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का विनाश कर दे इस कार्यक्रम में विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को लक्षित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार नशे के सौदागर युवाओं को पहले लालच देकर और फिर डराकर नशे की गिरफ़्त में फंसा देते हैं।, जिनमें नशे से होने वाले दुष्परिणामों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। सभी अभिभावको को अपने बच्चो पर ध्यान देने बारे अवगत कराया गया ।
उन्होने कहा कि नशा अपराध की जड़ है:-
उन्होने कहा कि नशा अपराध की जड़ है। नशे की लत के कारण ही चोरी, लूट, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं और हत्या जैसे अपराध बढ़ते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा नशा बेचने या उसका सेवन करने की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी। इस अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है और नशे के खिलाफ उनकी लड़ाई में भागीदार है। ग्राम पंचायतों और स्थानीय संगठनों से भी अपील की गई कि वे भी इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करें।। #newstodayhry @newstodayhry



