रतिया में नशे के खिलाफ जनजागृति वार्ड 12 के लोगों ने उठाया मोर्चा II
रतिया में नशे के खिलाफ जनजागृति वार्ड 12 के लोगों ने उठाया मोर्चा II


फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- रतिया में नशे के खिलाफ वार्ड 12 में एकजुट हुए लोग। नशा बेचने वालों को दी चेतावनी, बंद करे नशे का व्यापार, नही तो खुद होंगे जिम्मेवार। वार्ड में ठीकरी पहरे देने का भी फैसला, कहा नही घुसने देंगे किसी भी नशा तस्कर को। वार्ड वासियो ने कहा रतिया में नशे के कारण जान गवा रहे है युवा।
लोगो का आरोप रतिया में:-
लोगो का आरोप रतिया में खुलेआम बिकता है चिट्टा और नशीली गोलियां।वार्डवासियों का दावा पिछले 1 सप्ताह में वार्ड 12 में 5 युवकों नें गवाई जान। फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र में बढ़ते नशे का कारण चिंतित कर देने वाली तस्वीर सामने आने लगी है। वार्ड 12 के निवासियों का दावा है कि पिछले 1 सप्ताह में 5 युवाओं की मौत नशे के कारण हुई है। जबकि वार्ड 12 के पार्षद की माने तो 3 वर्षो में 100 से अधिक युवा नशे की भेंट चढ़ गए। बढ़ते नशे को लेकर रतिया के वार्ड 12 मे लोग एकत्र हुए और नशे बेचने वालों को चेतवानी देते हुए कहा कि वे नशे का व्यापार बंद कर दे अन्यथा उन्हें सड़को पर उतरना होगा। वार्ड के पार्षद ने कहा कि रतिया में नशा बहुत तेजी से पाँव पसार रहा है। हेरोइन के साथ साथ मेडिकल स्टोर्स पर बिकने वाली नशीली गोलियां भी रतिया में गंभीर समस्या बनी हुई है
रतिया क्षेत्र में खुलेआम नशा मिलता है:-
आरोप है कि रतिया क्षेत्र में खुलेआम नशा मिलता है। चाहे वो हेरोइन का हो है या फिर नशीली गोलियां। वार्ड पार्षद ने कहा जब से वे पार्षद बने पिछले 3 वर्षो में रतिया में 100 से अधिक जाने नशे के कारण हुई। रतिया वासियों ने सरकार से मांग है कि रतिया में बढ़ते नशे को सख्ती से कुचला जाए ताकि किसी और कि जान नशे के कारण न जा सके। वहीं वार्ड वासियो ने यह भी निर्णय लिया की वार्ड में रात को ठीकरी पहरा लगाया जाएगा ताकि नशे के तस्कर रात के अंधेरे में वार्ड में न घुस सके।। #newstodayhry @newstodayhry



