Haryana
Trending

अवैध गैस रिफिलिंग का खुलासा अंबाला कैंट में रेड के दौरान 116 सिलेंडर जब्त II

अवैध गैस रिफिलिंग का खुलासा अंबाला कैंट में रेड के दौरान 116 सिलेंडर जब्त II

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला कैंट बीडी फ्लोर मिल इलाके में पुलिस ने रेड कर एक घर से 116 घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद कर। घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालने के अवैध धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है। अंबाला छावनी बीडी फ्लोर मिल इलाके में पुलिस और फ़ूड सप्लाई ने रेड कर पटेल नगर के घर से 116 घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए है। इस घर में सिलेंडरों से गैस निकाल कर बेचने का काम किया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस और फ़ूड सप्लाई विभाग ने घर मे छापेमारी की। विभाग ने मौके से तीन मोटर भी बरामद की है।

फ़ूड सप्लाई विभाग का कहना है:-

जिनसे सिलेंडरों से गैस निकाली जाती थी। फ़ूड सप्लाई विभाग का कहना है मौके से घरेलू, कमर्शियल व छोटे सिलेंडर बरामद किए गए हैं। मौके से एक व्यक्ति सिलेंडरों में से गैस निकलता हुआ पाया गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है फ़ूड सप्लाई विभाग के साथ संयुक्त रेड कर मौके से 116 सिलेंडर व कुछ सामान बरामद कर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह सिलेंडरों से गैस निकाल खाली सिलेंडरों में भरकर अवैध धंधा चला रहे थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button