Haryana
Trending

पर्युषण पर्व के सम्मान में 28 अगस्त तक करनाल के बूचड़खाने बंद रखने की अपील II

पर्युषण पर्व के सम्मान में 28 अगस्त तक करनाल के बूचड़खाने बंद रखने की अपील II

करनाल-(सुभाष चंद):- पर्युषण पर्व के चलते निगम सीमा में मौजूद बूचडख़ाने 28 अगस्त 2025 तक बंद रखने की नगर निगम ने की अपील, अपनाएं शाकाहारी जीवन शैली- अभय सिंह, उप निगमायुक्त। करनाल सुभाष चंद बुधवार से 28 अगस्त 2025 तक पवित्र पर्यूषण पर्व (जैन महोत्सव) मनाया जाएगा। इसे लेकर नगर निगम करनाल की ओर से अपील की जाती है कि इस अवधि में निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले बूचडख़ानों में स्लाटरिंग कार्य न किया जाए। यह जानकारी उप निगम आयुक्त अभय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि महानिदेशक शहरी स्थानीय निकाय की ओर से जारी आदेश की अनुपालना में नगर निगम करनाल की ओर से सभी बूचडख़ाना संचालकों से आगामी 28 अगस्त 2025 तक बूचडख़ानों को बंद रखकर शाकाहारी जीवन शैली अपनाने की अपील की गई है। बता दें कि अगस्त माह में जैन धर्म का प्रमुख त्यौहार पर्युषण पर्व है, जिसे पर्युषण या दश लक्षण पर्व भी कहा जाता है। यह जैन धर्म के श्वेतांबर और दिगंबर, दोनों संप्रदायों के लिए एक महत्वपूर्ण वार्षिक उत्सव है, जिसमें आध्यात्मिक चिंतन, उपवास और क्षमा याचना पर जोर दिया जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button