भिवानी में लेडी टीचर मनीषा की अंतिम विदाई! छोटे भाई ने मुखाग्नि दी, पिता फूट-फूट कर रोए, लोगों ने अमर रहे के लगाए नारे II
भिवानी में लेडी टीचर मनीषा की अंतिम विदाई! छोटे भाई ने मुखाग्नि दी, पिता फूट-फूट कर रोए, लोगों ने अमर रहे के लगाए नारे II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण में आज सुबह 8 बजे लेडी टीचर मनीषा का अंतिम संस्कार किया गया। मनीषा को उनके छोटे भाई नितेश ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके पिता संजय फूट-फूट कर रोए। मनीषा के अंतिम संस्कार में गांव के लोगों की भारी उपस्थिति रही और उन्होंने मनीषा अमर रहे के नारे भी लगाए।
शव का गांव में आगमन और सुरक्षा व्यवस्था:-
मनीषा का शव सिविल अस्पताल से सीधे गांव ढाणी लक्ष्मण के श्मशान घाट लाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात रही। बंद रास्तों को जेसीबी की मदद से खोला गया ताकि ग्रामीणों और शव को लेकर आ रही वाहनों को कोई दिक्कत न हो।
पोस्टमॉर्टम और परिवार की मांगें:-
मनीषा का शव बुधवार को दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। इसके पहले भिवानी के सिविल अस्पताल में शव रखा गया। परिवार ने सरकार से दो अहम मांगें रखी थीं। पहली, केस की जांच सीबीआई से कराना और दूसरी, शव का पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स में करवाना। परिवार की मांगों को सरकार ने दोपहर तक मान लिया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी का बयान:-
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मनीषा मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिया कि इस मामले में पूरा न्याय किया जाएगा। सरकार ने परिवार की दूसरी मांग भी मान ली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दिल्ली भेजा गया। इस दौरान परिवार को भी पुलिस की सुरक्षा में दिल्ली ले जाया गया।
धरना खत्म और अंतिम विदाई:-
मनीषा के दादा राम किशन ने धरने के दौरान कहा कि दोनों मांगें पूरी हो गई हैं। अब हम बेटी का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। मनीषा के अंतिम संस्कार में पूरे गांव के लोग भावभीनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।। #newstodayhry @newstodayhry



