कुलगुरु प्रो. विजय कुमार को दिया कथा का निमंत्रण II
कुलगुरु प्रो. विजय कुमार को दिया कथा का निमंत्रण II


कुलगुरु प्रो. विजय कुमार को दिया कथा का निमंत्रण:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। आज इसी संदर्भ में कथा का संदेश देने के लिए देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा. विजय कुमार को विशेष तौर पर निमंत्रण दिया गया। उनके साथ विश्वविद्यालय के सदस्य मित्रसेन, श्यामलाल फुटेला अशोक कुमार शर्मा को भी निमंत्रण दिया गया।
कुलपति और संतों ने किया पौधारोपण:-
आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी राजविंदर भारती ने कुलपति को आज के समाज के युवा वर्ग जो नशे की तरफ जा रहा है। नारी शक्ति अपनी पहचान हो रही है। पर्यावरण दूषित हो रहा है, ऐसे अनेक सामाजिक कुरीतियों पर विचार किया गया। कुलपति ने आगामी दिवस में ऐसे कृतियों के रोकथाम के लिए कुछ कार्यक्रम रखे हैं। विश्वविद्यालय में युवाओं को संबोधित करने के लिए साध्वी राजविंदर भारती का विशेष तौर पर समय लिया गया और अंत में विश्वविद्यालय के सदस्यों ने विश्वविद्यालय में संतों के द्वारा पौधारोपण करवाया।। #newstodayhry @newstodayhry



