Haryana
Trending

चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद, तीसराआरोपी गिरफ्तार II

चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद, तीसराआरोपी गिरफ्तार II

थाना ऐलनाबाद पुलिस की बड़ी सफलता – चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद, तीसरा आरोपी गिरफ्तार:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ऐलनाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई कर चोरीशुदा हीरो सीडी डिलक्स मोटरसाईकिल (HR44G-5079) बरामद कर तीसरा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की I

  उप निरीक्षक प्रगट सिंह ने बताया कि :-

प्रबंधक अफसर थाना ऐलनाबाद  उप निरीक्षक प्रगट सिंह ने बताया कि  मामला दिनांक 19.06.2025 का है, जब  गुरमेज सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव कोटली, ऐलनाबाद ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका मोटरसाईकिल सनातन धर्मशाला ऐलनाबाद के सामने से चोरी हो गया है। इस पर थाना ऐलनाबाद में अभियोग संख्या 207/2025 धारा 305, 238 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस जांच के दौरान दिनांक 06.07.2025 को आरोपियों रितिक तथा सुनील को गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोटरसाईकिल पहले ही बरामद किया जा चुका है।।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है:-

अनुसन्धान के दौरान तीसरे आरोपी कृष्ण उर्फ डेडिया उर्फ किशन पुत्र लक्ष्मीदास निवासी बरकत कालोनी, हनुमानगढ़ (राजस्थान) को प्रोडक्शन वारंट पर शामिल तफतीश करके गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है।  आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button