हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II
हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II


हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शहर सिरसा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग संख्या 109 दिनांक 17.04.2025 धारा 21B/61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना डिगं में वांछित नशा सप्लायर आरोपी उदयान उर्फ सन्नी पुत्र राजेश वासी गुरुनानकपुर मोहल्ला फतेहाबाद को माननीय उच्च् न्यायालय चण्डींगढ से जमानत करवाने उपरान्त आत्मसमपर्ण करने पर शामिल तफतीश करके गिरफ्तार किया है।
इस अभियोग मे 10.015 ग्राम हिरोइन बरामद की गई थी:-
जिसने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ अफीम कुलदीप पुत्र करतार चन्द वासी नरेल खेङा हाल ढाणी बगुआवाली सिरसा को बेची थी।आरोपी को औपचारिक गिरफ्तारी उपरान्त जमानत पर नियमानुसार रिहा किया गया। सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा II #newstodayhry @newstodayhry



