Haryana
Trending

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रयासों से जिला के 23 शिक्षक बने मुख्य शिक्षक II

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रयासों से जिला के 23 शिक्षक बने मुख्य शिक्षक II

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रयासों से जिला के 23 शिक्षक बने मुख्य शिक्षक:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयए सिरसा द्वारा वीरवार को जिला के 23 प्राथमिक शिक्षकों की मुख्य शिक्षक के पद पर पदोन्नति सूची जारी की गई। इस विषय में जानकारी देते हुए शिक्षक संघ के जिला प्रधान विजय शर्मा ने बताया कि पदोन्नति के लिए संघ लगातार प्रयासरत था और अंतत: आज संघ के प्रयासों से प्राथमिक शिक्षकों को पदोन्नति का उपहार मिल गया, जिससे अध्यापक अत्यंत खुश हैं।

कार्यालय व शिक्षकों का सहयोग किया:-

इस कार्य के लिए खण्ड बड़ागुढ़ा के प्रधान अजमेर सिंह व खण्ड चोपटा के प्रधान सुधीर सुथार ने संघ की ओर से कार्यालय व शिक्षकों का सहयोग किया व कमेटी के सदस्य के रूप में ईमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। विजय शर्मा ने डिप्टी डीईओ विनोद श्योराण व कार्यालय के अन्य कर्मचारियों की मेहनत व पारदर्शिता के लिए उनका धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर डबवाली खण्ड प्रधान लाल बहादुर, पूर्व जिला प्रधान शेषपाल सिंह व जयवीर उपस्थित रहे।

पदोन्नत हुए शिक्षकों की सूची:-

विभाग द्वारा जारी की गई सूची में हरी सिंह, कृष्ण कुमार, वीना कुमारी, नीना गुप्ता, मधु रानी, नसीब कौर, मधु बाला, प्रेम चंद, कंचन बाला, सतीश कुमार, परमजीत कौर, सरोज रानी, पलविंद्र कौर, तेजिंद्र सिंह, अमर सिंह, जसवंत सिंह, मीनू अरोड़ा, अंग्रेज सिंह, सुधीर कुमार, प्रेम कुमार, तेजपाल कौर, राजेश कुमार, वरिंद्र कुमार शामिल हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button