Haryana
Trending

600 सिग्नेचर कैप्सूल और 130 ट्रामाडोल गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार II

600 सिग्नेचर कैप्सूल और 130 ट्रामाडोल गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार II

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आज सुबह नशीली दवाओं के साथ एक युवक को पुलिस ने पकड़ा, युवक के पास से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं की गई बरामद, युवक के पास से 600 केप्सूल सिग्नेचर, 130 गोलियां ट्रेमाडोल की गई बरामद, रतिया में टोहाना रोड पर एक दवा की दुकान के बाहर बाइक में से बरामद हुई दवाएं, पुलिस युवक से कर रही है पूछताछ, ड्रग इंस्पेक्टर को भी बुलाया गया मौके पर, दवा की दुकान की भी की जा रही जांच जिला पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान को आक बड़ी सफलता मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को काबू कर उसके पास से सेकंडों नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। रतिया थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मेडिकल स्टोर चलाने वाला एक युवक आज नशीली दवाएं लेकर आ रहा है। आज सुबह जैसे युवक अपनी बाइक लेकर दुकान के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे काबू कर उसकी बाइक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 600 गोलियां सिग्नेचर और 130 गोलियां ट्रेमडोल बरामद हुई। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक के पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस मेडिकल स्टोर के आगे से पुलिस ने नशीली दवाएं बरामद की है, वह मेडिकल स्टोर पकड़े गए युवक का है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button