पलवल के स्कूल बस ने छात्र को कुचला मौके पर मौत II
पलवल के स्कूल बस ने छात्र को कुचला मौके पर मौत II


पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल ,कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड पर एक स्कूल की बस ने एक छात्र को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पलवल भिजवाया। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर से दिखाई दे रहा है की रेलवे रोड पर गलत तरीके से खड़े एक कैंटर एवं तेज रफ्तार जा रही स्कूल बस की वजह से छात्र की जान चली गई। एकाएक सड़क पर कैंटर को खड़ा देख छात्र ने संभलने का प्रयास किया पर पीछे से तेज गति से आ रही स्कूल बस ने उसे बचने का मौका ही नहीं दिया।
कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि:-
पलवल की कैलाश नगर कॉलोनी निवासी हरिचंद ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पोता गौरव जो 11वीं कक्षा में पलवल के सेक्टर दो स्थित एसपीएस स्कूल में पड़ता है वह रेलवे रोड पर जा रहा था की पलवल रेलवे स्टेशन पर स्थित शांति पब्लिक स्कूल की बस के चालक ने बस को लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल गौरव को जब नागरिक अस्पताल पलवल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



