Haryana
Trending

वरिष्ठ नागरिकों ने आयोजित किया परिवार मिलन समारोह II

वरिष्ठ नागरिकों ने आयोजित किया परिवार मिलन समारोह II


वरिष्ठ नागरिकों ने आयोजित किया परिवार मिलन समारोह:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सीनियर सिटीजंस वैलफेयर आर्गेनाइजेशन (रजि.) सिरसा द्वारा अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर संस्था के जिलाध्यक्ष कस्तूरी छाबड़ा की अध्यक्षता में मनोरंजक परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य, सदस्यों में परस्पर प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना था। मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात् संगम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश पूजन की दिल लुभावनी प्रस्तुति ने शुरू में ही रंग जमा दिया। नगर के प्रमुख समाजसेवी ललित जैन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विराजमान थे, जबकि मुरारी लाल मैहता, पूर्व सरपंच पजुंआना ने कार्यक्रम में स्वागताध्यक्ष के रुप में भाग लिया।।  #newstodayhry @newstodayhry 

Related Articles

Back to top button