युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति में संजोकर रखना जरूरी: ललित जैन II
युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति में संजोकर रखना जरूरी: ललित जैन II


युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति में संजोकर रखना जरूरी: ललित जै
पद्मावती धाम में रही गणेश चतुर्थी की धूम:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- माता पद्मावती धाम पर गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भगवान गणेश को विराजमान किया गया। धाम के प्रधान व समाजसेवी ललित जैन बाबा संजय गांधी के सान्निध्य में गणेश भगवान की पूजा अर्चना की गई व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा कीर्तन भी किया गया। स मौके पर धाम के प्रधान ललित जैन ने कहा कि गजानन भगवान को रिद्धि-सिद्धी का देव भी कहा जाता है और घर में कोई भी शुभ कार्य हो तो सर्वप्रथम गणेश भगवान को ही याद किया जाता है।
जैन ने कहा कि हर त्योहार का अपना एक मकसद है:-
युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोडऩे के लिए इन त्योहारों के बारे में बताना जरूरी है, ताकि वो भारतीय संस्कृति को न भूलें। उन्होंने आमजन के लिए कामना की कि विघ्नहर्ता गणेश जी महाराज के आगमन से आपकी जिंदगी की हर बाधा दूर हो और आपको हर काम में सफलता मिले। गणपति जी का आशीर्वाद आपके घर-परिवार और अपनों पर हमेशा बना रहे, यही मंगलकामना है। गणपति बप्पा आपके जीवन में सुख-शांति और संपन्नता ले आएं। इस मौके पर नरसी बंसल, पिनेश बागड़ी, रजनी देवी, विजय बागड़ी, राजपाल, रामचंद्र, कमलेश, ममता, विजय, बाबू भैया, रमेश सुदा, तेजेन्द्र मित्त्तल, मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



