Haryana
Trending

घग्घर में लगातार बढ़ते जलस्तर से लोगों की चिंता भी बढ़ी, लोगों ने बाढ़ प्रबंधों को लेकर भी उठाए सवाल II

घग्घर में लगातार बढ़ते जलस्तर से लोगों की चिंता भी बढ़ी, लोगों ने बाढ़ प्रबंधों को लेकर भी उठाए सवाल II

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- घग्घर में बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई धड़कनें, रतिया और आसपास के इलाकों से होकर गुजर रही घग्घर में लगातार बढ़ते जलस्तर से लोगों की चिंता भी बढ़ी, लोगों ने बाढ़ प्रबंधों को लेकर भी उठाए सवाल, कहा नहीं नजर आ रहे है कि एतिहाती प्रबंध, किसानों की आशंका घग्घर में और बढ़ा पानी तो पंजाब जैसे न हो जाएं हालात, 2023 में भी झेल चुके हैं घग्घर में आई की बाढ़ की विभीषिका घग्घर नदी में जलस्तर बढऩे के साथ ही नदी के आसपास बसे गांवों और शहरों में रहने वाले लोगों के दिलों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। बड़ी संख्या में लोग सुबह शाम घग्घर नदी के करीब पहुंच जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं।

शिवालिक की पहाडिय़ों से निकलने वाली घग्घर नदी फतेहाबाद जिले के टोहाना, जाखल, रतिया इलाके से होकर गुजरती है। हालांकि नदी को इलाके की लाईफ लाइन कहा जाता है, मगर बरसाती सीजन में घग्घर नदी विकराल रूप धारण कर लेती है, जिससे आने वाली बाढ़ की जद में जिले के 200 से अधिक छोटे बड़े गांव और ढाणियां और शहर का इलाका भी आ जाता है। 2023 में आई बाढ़ से जाखल, टोहाना और फतेहाबाद शहर का इलाका भी प्रभावित हुआ, हालांकि प्रशासन मुस्तैदी के कारण शहरों के अंदर पानी दाखिल नहीं हो पाया और नुकसान नहीं हुआ। अब एक बार फिर बरसातों में तेजी और लगातार हो रही बरसात के कारण घग्घर उफान पर है। किसानों को चिंता है कि पानी का स्तर इसी प्रकार से बढ़ता रहा तो हालात पंजाब जैसे न हो जाएं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button