Haryana
Trending

गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने तीन वर्षीय मासूम को कुचला, चालक गिरफ्तार II

गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने तीन वर्षीय मासूम को कुचला, चालक गिरफ्तार II

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम साइबर सिटी के गांव भाँगरोला में तेज रफ्तार थार तीन वर्षीय बच्चे का काल बन गई। हादसे के बाद थार चालक गाड़ी को छोड़ कर मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और थार को कब्जे में लेने के बाद मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौप दिया है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 28 अगस्त की रात को थाना खेड़कीदौला में सूचना मिली कि गांव भाँगरोला में थार ने तीन वर्षीय बच्चे को कुचल दिया है, जिससे बच्चे की मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर पुलिस गुरुग्राम के सिविल होस्पिटल पहुची और मृत बच्चे के शव को कब्जे में ले कर जांच में जुट गई। वही मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि वह गांव भंगरौला पीएचसी के पास खड़ा था व उसका लड़का आबीष पीएचसी के गेट के पास खेल रहा था। उसी दौरान कार ब्लैक रंग की थार वहां आई। जिसके चालक ने कार को  लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए पीएचसी के अंदर खेल रहे उसके बेटे आबिस के ऊपर चढ़ा  दी। उसने जब भागकर देखा तो उसके बेटे की मृत्यु हो चुकी थी व सिर कुचला हुआ था। भीड़ को देखते हुए गाड़ी का चालक वहां से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गुरुग्राम से काबू कर लिया। आरोपी की  पहचान गौरव (उम्र 22 वर्ष शिक्षा डिप्लोमा डी-फार्मेसी)  निवासी गांव शिकोहपुर के रूप में हुई। आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह गांव भंगरौला की पीएचसी की तरफ गाड़ी को तेज गति से चला कर ला रहा था। उसको पीएचसी के अंदर बच्चा दिखाई नहीं दिया और उसकी गाड़ी उस पर चढ़ गई। भीड़ को आता देख वह वहां से भाग गया। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई थार बरामद कर ली है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button