विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली आरोपीया गिरफ्तार II
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली आरोपीया गिरफ्तार II


सिरसा पुलिस की कार्रवाई:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस की कार्रवाई – विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली आरोपीया गिरफ्तार, अदालत में वापस करवाई ठगी की राशि” आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि सिरसा पुलिस आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली एक महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। ASI अभय राम नं. 92/SRS आर्थिक अपराध शाखा सिरसा ने अभियोग संख्या 295 दिनांक 10.06.2025 धारा 406, 420 IPC थाना शहर सिरसा में दर्ज है, जिसमें आरोपीया मानसी पत्नी अमनदीप सिंह निवासी मकान नं. 188, सेक्टर 110, भागोमाजरा, SAS नगर मोहाली (पंजाब), उम्र 30 वर्ष, मैनेजर फर्म AVM Global Visa Service सेक्टर 9C चंडीगढ़ को माननीय सेशन अदालत से अग्रिम जमानत मिलने पर दिनांक 28.08.2025 को अभियोग में विधि अनुसार शामिल कर अनुसंधान करते हुए पूछताछ की गई।
पूछताछ उपरांत जब आरोपीया के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य काबिले गिरफ्तारी पाए गए तो :-
उसे नियमानुसार औपचारिक गिरफ्तार किया गया। बाद में अदालत के आदेशानुसार जमानत मुचलका भरवाकर उसे फारिग किया गया। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपीया मानसी ने मुदईया गीता थीन्द पत्नी विश्वजीत (पुत्री संजीव कुमार) निवासी रानिया चुंगी, सरस्वती कॉलोनी सिरसा से नवम्बर 2024 में उसके 5 कैंडिडेट्स के पोलैंड वर्क परमिट वीजा लगवाने के नाम पर कुल 1,65,000 रुपये लिए थे। जिनमें से 95,000 रुपये की राशि का गबन आरोपीया द्वारा किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



