

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- रतिया के भिन्न-भिन्न बाजारों में दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे 8 से 10 फीट तक अतिक्रमण करने के बाद नगर पालिका एक्शन मोड में आई है नगर पालिका सचिव शिवम कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हालांकि अभियान से पहले नगर पालिका ने बाजारों में अनाउंसमेंट करवाई थी कि दुकानदार दुकानों के आगे अतिक्रमण न करें नहीं तो उनका सामान जप्त किया जाएगा मगर उसके बावजूद भी दुकानदार बाज नहीं आए जिसको लेकर नगर पालिका ने अतिक्रमण चलते हुए कई दुकानदारों का सामान जप्त किया इतना ही नहीं नगर पालिका सचिव ने दुकानदारों को वार्निंग दी है कि अतिक्रमण से दुकानदार बाज आ जाए नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी सामान जप्त करने के बाद नगर पालिका सचिव ने कहा कि अभी इन दुकानदारों को जुर्माना भी ठोका जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकानदार दुकानों के आगे 10 फीट तक समान रखते हैं और अतिक्रमण करते हैं जिससे आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।। #newstodayhry @newstodayhry



