

आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल।।
हरियाणा :- ( न्यूज़ टुडे ब्यूरो ) :- हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। यह लिस्ट ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की चर्चा चल रही थीं। हालांकि, अभी तक दोनों पार्टियों की ओर से गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खबरों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी हरियाणा में कांग्रेस से 10 सीटें मांग रही थी। लेकिन अब 20 उम्मीदवारों की सूची जारी होने से संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस-आप का गठबंधन शायद नहीं होगा। आप की इस घोषणा के बाद माना जा रहा है कि हरियाणा में दोनों दलों का गठबंधन लगभग समाप्त हो गया है, और अब वे अपने-अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।। @newstodayhry #newstodayhry