नशे में वाहन चलाने और लेन उल्लंघन करने वाले 525 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई II
नशे में वाहन चलाने और लेन उल्लंघन करने वाले 525 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई II


नशे में वाहन चलाने व लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस अधीक्षक सिरसा डॉ. मयंक गुप्ता के दिशा-निर्देशन व मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा माह अगस्त मे नशे मे वाहन चलाने व लेन ड्राइविंग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने तथा लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। अभियान के तहत यातायात पुलिस व सभी प्रबंधक थाना ने चैकिंग के दौरान 124 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते व 401वाहन चालक लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करते पाया। मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें चालक नशे में पाए गए। पुलिस ने सभी चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे तथा 38 गाड़ियों को जब्त किया। प्रबन्धक अफसरों ने बताया कि नशे में वाहन चलाना व लेन ड्राइविंग का उल्लंघन सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। जिला पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों की पालना करें, निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं तथा नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएं। सिरसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



