सिरसा में धूमधाम से मनाई गई महर्षि दधीचि जयंती II
सिरसा में धूमधाम से मनाई गई महर्षि दधीचि जयंती II


सिरसा में धूमधाम से मनाई गई महर्षि दधीचि जयंती:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- महान शिवभक्त एवं दानवीर महर्षि दधीचि महाराज की जयंती आज सिरसा में कंगनपुर रोड स्थित श्री गणेश टैंट हाउस पर धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सुभष दाधीच ने की। सर्वप्रधान उपस्थित लोगों ने महर्षि दधीचि महाराज की फोटो पर माल्यर्पण किया और आशीर्वाद लिया। उसके बाद मिठाई बांटी गई। प्रधान सुभाष दाधीच ने उपस्थित लोगों को महर्षि दधीचि के बारे में बताया कि महर्षि दधीचि महातपोबली और शिव भक्त ऋषि थे। भारतीय सनातन धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार महान दानी महर्षि दधीचि की दानशीलता की कई कथा-कहानी प्रसिद्ध है। ऋषि दधीचि की कथा के अनुसार ब्रह्मदेव ने वृत्रासुर को मारने के लिए वज्र बनाने के लिए देवराज इंद्र को तपोबली महर्षि दधीचि के पास उनकी हड्डियां मांगने के लिए भेजा था। उन्होंने महर्षि से प्रार्थना करते हुए तीनों लोकों की भलाई के लिए उनकी हड्डियां दान में मांगी।
महर्षि दधीचि ने संसार के कल्याण के लिए अपना शरीर दान कर दिया:-
महर्षि दधीचि की हड्डियों से वज्र बना और वृत्रासुर मारा गया। इस तरह एक महान ऋषि के अतुलनीय त्याग से देवराज इंद्र बचे और तीनों लोक सुखी हो गए। उन्होंने महर्षि दधीचि के त्याग, तपस्या और बलिदान को आज के समय में प्रासंगिक बताया। पूर्व प्रधान पटेल प्रधान ने कहा कि महर्षि दधीचि ने अपनी अस्थियों का दान देकर देवताओं को असुरों पर विजय दिलाई। यह त्याग मानवता को बताता है कि नि:स्वार्थ बलिदान ही समाज को आगे बढ़ाता है। यह जयंती महर्षि दधीचि के लोकहित और परोपकार के कार्य की याद में मनाई जाती है, जिन्होंने देवलोक की रक्षा के लिए अपनी अस्थियों का दान कर दिया था। बनवारी लाल ने कहा कि हमारे लिए दधीचि प्रेरणा हैं कि व्यक्तिगत सुख से ऊपर समाज का हित होता है।
आज की चुनौतियों में यह सोच बहुत जरूरी है:-
वह संसार के लिए कल्याण व त्याग की भावना रख वृत्रासुर का नाश करने के लिए अपनी अस्थियों का दान करने की वजह से बड़े पूजनीय हुए। त्याग और तपस्या जीवन का वास्तविक धन है। दधीचि की कहानी केवल पौराणिक कथा नहीं बल्कि जीवन जीने का सूत्र है। इस अवसर पर ओमप्रकाश, सुनील कुमार, दीपक कुमार,पवन शर्मा, जयमोहन शर्मा, उमेद कुमार, राकेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मोहित, मनदीप शर्मा, कमल शर्मा, बाबूलाल शर्मा,मोनू शर्मा, नरेश कुमार, रघुवीर शर्मा, रामपाल, मुकेश कुमार, पुष्पा शर्मा, शकुंतला शर्मा, अंजू रानी, कविता रानी, शारदा रानी, सावित्री देवी, गीता, कौशल्या, टीना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।। #newstodayhry @newstodayhry



