Haryana
Trending

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइक्लोथॉन यात्रा, युवाओं को मिला नशामुक्ति और खेलों का संदेश II

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइक्लोथॉन यात्रा, युवाओं को मिला नशामुक्ति और खेलों का संदेश II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय भीम स्टेडियम में रविवार सुबह खेल युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा थीम के साथ विशेषकर युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रहने के संदेश को लेकर साइक्लोथॉन यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन यात्रा को रवाना किया। साइक्लोथॉन यात्रा में पूरे जोश और उत्साह के साथ हजारों की संख्या में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, खिलाड़ी और अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल, एसडीएम महेश कुमार, डीएसपी अनूप कुमार और जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार मौजूद रहे और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साइक्लोथॉन यात्रा को रवाना करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि सरकार द्वारा मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस 29 से 31 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में देशभर में मनाया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना जरूरी है। नशा जीवन को बर्बाद कर देता है। भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाना है। इसी चलते युवाओं को सही राह दिखाने के लिए सरकार समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेश में पहले भी दो बार साइक्लोथॉन यात्रा निकाली जा चुकी हैं, जिसके माध्यम से प्रदेशभर के युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना का संदेश दिया गया था। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान हमारे मानसिक पटल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं को सही दिशा प्रदान कर रही है। इस दौरान

एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर थे:-

जिन्होंने अपनी अनुपम खेल तकनीक से भारत को हॉकी में विश्व विजेता बनाया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को किसी न किसी खेल को जरूर अपनाना चाहिए। खेलों से भी अपना नाम पूरी दुनिया में कमाया जा सकता है। भिवानी जिला ने अनेक विश्व स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। पूरी दुनिया में भिवानी की खेलों में विशेष पहचान है। उन्होंने साइक्लोथॉन यात्रा के दौरान साइकिल चलाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। बॉक्स पूरे जोश और उत्साह के साथ विभिन्न स्कूल और कॉलेजों से साइक्लोथॉन यात्रा में शामिल हुए हजारों विद्यार्थी साइक्लोथॉन यात्रा में विभिन्न विभिन्न स्कूल और कॉलेजों से हजारों की संख्या में विद्यार्थी पूरे जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. जगबीर मान के नेतृत्व में महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय से एनएसएस और एनसीसी की यूनिट शामिल हुई, जिसमें नोडल अधिकारी वजीर सिंह, डॉ. कपिल शर्मा के अलावा वरिष्ठ प्रो. देवेंद्र दलाल, अनिल सिंघल, सुरेंद्र नरवाल, सतीश खरोलिया, एनसीसी ऑफिसर अशोक कादयान, एनएसएस तीनों यूनिटों के प्रभारी सुरेंद्र कुमार, मंजूबाला और दीपिका शामिल रहीं। उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर के नेतृत्व में विभिन्न स्कूली विद्यार्थी, एनएसएस और एनसीसी की यूनिट तथा प्रो. डॉ. राजेश लांग्यान के नेतृत्व में राजीव गांधी महिला महाविद्यालय से छात्राएं साइक्लोथॉन यात्रा में शामिल हुई। बॉक्स इस प्रकार रहा साइक्लोथॉन यात्रा का रूट साईक्लोथॉन यात्रा भीम स्टेडियम में शुरु हुई, जो हांसी रोड़ से होते हुए बासिया भवन, हांसी गेट, जेबी गुप्ता अस्पताल के सामने से चिडिय़ाघर मोड से भीम स्टेडियम में संपन्न हुई। साईक्लोथॉन यात्रा के दौरान जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि और अन्य अधिकारियों का स्वागत किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button