Haryana
Trending

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के प्रति अपमानजनक शब्द बोलने पर किया विरोध प्रदर्शन II

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के प्रति अपमानजनक शब्द बोलने पर किया विरोध प्रदर्शन II

माँ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान – सुमन बहमनी

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- बिहार के दरभंगा की सभा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता पर अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं ने रविवार को मॉडल टाउन मेयर हाउस के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला फूंक रोष जताया। इसका नेतृत्व मेयर सुमन बहमनी ने किया। इससे पूर्व महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जूतों और डंडों से पुतलों को पीट कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की।मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि दरभंगा की सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता को अपमानित करना न केवल एक व्यक्ति विशेष पर प्रहार है, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय संस्कृति, हर माँ और हर महिला के सम्मान पर हमला है। भारतीय संस्कृति में माँ को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला फूंका:-

माँ को देवी स्वरूप माना जाता है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के मंच से निकले अपमानजनक शब्द यह दर्शाते हैं कि कांग्रेस पार्टी न तो भारतीय संस्कृति का सम्मान करती है और न ही देश की भावनाओं का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात निरंतर कार्य कर रहे हैं। राष्ट्र की सुरक्षा, विकास और विश्व पटल पर भारत की गरिमा बढ़ाने वाले ऐसे नेता की माता जी पर अभद्र टिप्पणी करना पूरे देश की अस्मिता को ठेस पहुंचाने जैसा है।देश की जनता कांग्रेस के इन आचरणों को बखूबी समझती है और जवाब भी लोकतांत्रिक तरीके से देगी ।इस शर्मनाक बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती हूँ और कहना चाहती हूँ कि भारत की हर माँ का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। कांग्रेस चाहे जितनी भी गालियां दे, भारतीय जनता पार्टी और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सेवा और विकास के मार्ग पर और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button