Haryana
Trending

उदयराम मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिरानी (भादरा, राजस्थान) की शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक यात्रा II

उदयराम मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिरानी (भादरा, राजस्थान) की शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक यात्रा II

एक विशेष शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन किया:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आज URM SSS (उदयराम मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिरानी, राजस्थान) के पहली से बारहवीं कक्षा तक के लगभग 50 छात्र-छात्राओं के साथ 15 अध्यापक अध्यापिकाओं ने एक विशेष शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन किया।

यात्रा में बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षक:-

इस यात्रा में बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं में से श्री सुनील जी, श्री अभिषेक जी, श्री अजय कुमार जी, श्री विक्रम जी, श्री विकास जी सहित अन्य अध्यापक एवं अध्यापिकाएँ भी बच्चों के साथ मौजूद रहीं। यात्रा का प्रमुख गंतव्य सिरसा के रानियां रोड पर स्थित प्रसिद्ध श्री बाबा तारा जी कुटिया रहा, जो एक विख्यात धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र है।

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की:-

इस अनुभव ने उनके भीतर भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने कुटिया परिसर स्थित गुफा का दर्शन किया I जिसमें शिव विवाह, गणेश वंदना तथा बाबा तारा जी के ज्ञान उपदेशों का चित्रण प्रदर्शित था। यह गुफा विद्यार्थियों के लिए भारतीय पौराणिक कथाओं और परंपराओं से जुड़ने का एक जीवंत माध्यम सिद्ध हुई।

विद्यार्थियों ने राम बगीची का भी भ्रमण किया:-

जहाँ उन्हें भारतीय संस्कृति और रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को समझने का अवसर मिला। यह स्थल भारतीय धार्मिक धरोहर का एक प्रमुख प्रतीक है। मंदिर परिसर में स्थित हरे-भरे उद्यानों में विद्यार्थियों ने मनोरंजन करते हुए शांति का अनुभव किया। यह गतिविधि उनके मानसिक संतुलन और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रही।

यात्रा का समापन श्री बाबा तारा जी कुटिया में स्थित समाधि स्थल के दर्शन से हुआ:-

यह क्षण विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए गहन आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक अनुभव लेकर आया। इस यात्रा ने विद्यार्थियों के भीतर भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता को प्रबल किया तथा उनके सांस्कृतिक, सामाजिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button