21 बोतल अवैध देशी शराब तस्करी मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार II
21 बोतल अवैध देशी शराब तस्करी मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला सिरसा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ङीग पुलिस की टीम ने 21 बोतल अवैध देशी शराब तस्करी मामले मे आरोपी कुलदीप पुत्र ज्ञानचंद निवासी गांव दड़बी जिला सिरसा को गिरफ्तार किया । प्रबधक थाना ङीग उप नि0 प्रदीप कुमार ने बताया कि दिनांक 31.08.2025 ASI सरोज बाला के नेतृत्व में पुलिस टीम सहित गांव मोजू खेड़ा बस स्टैंड हाईवे हनुमान मंदिर के पास मौजूद थे। इस दौरान एक युवक हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसे काबू किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुलदीप पुत्र ज्ञानचंद निवासी गांव दड़बी जिला सिरसा बताया।प्लास्टिक कट्टे की जांच करने पर उसमें से 21 बोतल ठेका देसी शराब मस्ती माल्टा बरामद हुई। आरोपी शराब का कोई परमिट अथवा लाइसेंस पेश नहीं कर सका। आरोपी के विरुद्ध थाना ङीग में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा न0 211 दिनांक 31.08.2025 धारा 61/4/20 आबकारी अधिनियम दर्ज किया गया । माननीय अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिरसा भेजा गया।। #newstodayhry @newstodayhry



