दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर आरोप वोट चोरी राष्ट्रीय स्तर पर फैली साजिश II
दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर आरोप वोट चोरी राष्ट्रीय स्तर पर फैली साजिश II


रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- हरियाणा के रेवाड़ी में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षो को मुबारकबाद देने व उनके कार्यालय का उद्घाटन करने पँहुचे लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एक बार फिर भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी का मामला केवल हरियाणा या अन्य राज्यों का नहीं बल्कि कर्नाटका व महाराष्ट्र में हुई वोट चोरी के सबूत खुद राहुल गांधी ने वोट अधिकार यात्रा के दौरान चुनाव आयोग को दिए लेकिन इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए लेकिन जांच करे कौन क्योंकि चुनाव आयोग की तो भाजपा से मिलीभगत है। सार्वजनिक मंच से देश के प्रधानमंत्री को गाली देने व उनकी स्वर्गीय माताजी के खिलाफ अभद्र भाषा प्रयोग करने के सवाल पर कहा – उपरोक्त शख्स का कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं, ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले कि पार्टी में तो क्या समाज मे भी कोई जगह नही, इसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं कहा भाजपा ने मंच से गालीगलौच करने वाले शख्स की आढ़ में हिंसक रुख इख्तियार कर पटना में कांग्रेस मुख्यालय पर तोड़फोड़ करवाया जिसकी उचित जांच होनी चाहिए कि यह भाजपा का षड्यंत्र था या वह शख्स कोई असमाजिक तत्व।
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला पर भी साधा निशाना:-
दीपेंद्र हुड्डा ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला के उस बयान पर निशाना साधते हुए कहा जिसमे उन्होंने कहा था कि कांग्रेस बापू बेटे यानि भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा की वजह से हारी, अभय चौटाला पिछले 11 वर्षों से इनपर टिप्पणी करते आये हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इनेलो की नैया इनकी वजह से डूबी लेकिन सत्य तो यह है कि इनेलो की नैया चौटाला परिवार के कर्मों के कारण डूबी तभी से यह मेरे ऒर मेरे पिता के सुबह शाम माला जपते रहते हैं जितनी माला यह हमारे नाम की जपते हैं उतनी भगवान की जपते तो कुछ भला हो जाता उनका, इसी का नतीजा है कि इस बार वह खुद चुनाव हार गए। वहीं दूसरी ओर रेवाड़ी से कांग्रेस के पूर्व विधायक चिरंजीवी राव ने भी भाजपा पर वोट चोरी का समर्थन किया कहा 2024 में जब वह रेवाड़ी से चुनाव लड़े तब भी 50 मिनट तक काउंटिंग सेंटर पर सी सी टीवी कैमरे बंद रहे वोट चोरी हुई और यह हार गए जिसका सच जल्द सामने लाएंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



