यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण हरियाणा और उत्तर प्रदेश का संपर्क टूटा II
यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण हरियाणा और उत्तर प्रदेश का संपर्क टूटा II


बाढ़ का पानी आने से उनके फैसले बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी है:-
इंद्री-(विजय कम्बोज):- यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण हरियाणा और उत्तर प्रदेश का संपर्क टूटा। इंद्री हलके के गांव शेरगढ़ टापू से होकर उत्तर प्रदेश जाने वाले मार्ग पर लगभग 5 फुट पानी खड़ा हो जाने की वजह से पुलिस ने बैरिकेड लगाकर के मार्ग को बंद कर दिया है ताकि कोई अनहोनी घटना न घट जाए हरियाणा से उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों को अब 40 से 50 किलोमीटर का सफर तय कर कर उत्तर प्रदेश जाना पड़ रहा है। आपको बता दें कि हथिनीकुंड बैराज से 3 लाख से अधिक पानी छोड़े जाने की वजह से इंद्री हल्के यमुना नदी से सटे हुए गांव के किसानों की फसलों पानी घुस जाने की वजह से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों को कहना है की बाढ़ का पानी आने से उनके फैसले बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी है गांव डब्कोली कला डब्कोली खुर्द जाने वाला मार्ग भी बंद हो चुका है क्योंकि उस पुल पर तीन से चार फुट पानी होने के वजह से उस गांव का संपर्क इंद्री से कट चुका है।इस पुल को बनाने के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जब गांव में आए थे तो मांग रखी थी उसी समय उन्होंने इस पुल को उच्चा बनाने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक नहीं बना जिस वजह किसानों ओर ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है किसानों की फैसले बर्बाद हो रही है कोई सुनने वाला नहीं है।इस समय यमुना नदी में आई बाढ़ से गांव चौगामा,चन्द्राव, गढ़पुर टापू, कलसोरा नबियाबाद जपती छपरा, सैयद छपरा नंगली, हलवाना रोडान, कमालपुर गडरिया, डब्कोली खुर्द डबकोली कला, चोरपुरा, शेरगढ़ टापू आदि गांव के किसानों की हजारों एकड़ फसल में यमुना नदी का पानी की वजह से फसले खराब होने के कगार पर पहुंच चुके हैं II #newstodayhry @newstodayhry



