हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II
हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना नाथुसरी चोपटा सिरसा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग संख्या 59 दिनांक 30.03.2025 धारा 21B/27A/61/85 एनडीपीएस एक्ट नाथुसरी चोपटा सिरसा में वांछित नशा सप्लायर आरोपी अजय उर्फ घोलू पुत्र बलवान सिंह वासी नजदीक प्रार्थना भवन नाथुसरी चौपटा रोङ भट्टु कलां जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है । इस अभियोग मे 6.085 ग्राम हिरोइन बरामद की गई थी । जिसने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ हैरोईन आरोपीयान रमेश उर्फ कोच्ची पुत्र भूरा राम व रमेश उर्फ नन्दु पुत्र राजेन्द्र वासीयान जसाणा (राज0) को बेची थी । आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा । सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा II #newstodayhry @newstodayhry



