विधायक शीशपाल केहरवाला ने किया घग्गर के तटबंधों का निरीक्षण II
विधायक शीशपाल केहरवाला ने किया घग्गर के तटबंधों का निरीक्षण II


उपयुक्त से प्रभावित ग्रामीणों की मदद करने की अपील की:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- कालांवाली के कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव रंगा, लहन्गेवाला, मत्तड व सिंहपुरा आदि में पहुंचे जहां उन्होंने घग्गर के तटबंधों की जानकारी ली I इस दौरान उन्होंने वहां घग्गर के पानी से बचाव के लिए मिट्टी के बांध बना रहे ग्रामीणों से हालात की जानकारी ली तथा मौके पर ही उपायुक्त सिरसा से फोन द्वारा संपर्क साधकर उनसे ग्रामीणों की ट्रैक्टर, ट्रौली व जेसीबी आदि संसाधन व उनमें डीज़ल आदि की मदद देने की पुरज़ोर अपील की I
नर्मे की नष्ट फसल का सरकार से मांगा मुआवज़ा :-
उपयुक्त ने भी उन्हें बरसात से प्रभावित ग्रामीणों की हर संभव मदद का भरोसा दिया I इस दौरान विधायक शीशपाल केहरवाला ने उनके विधानसभा क्षेत्र कालांवाली व सिरसा जिले में सभी जगह बरसात से नष्ट हुई नर्मा कपास की फसल के लिए राज्य सरकार से पर्याप्त मुआवज़ा देने की मांग की I इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय ग्रामीण काफी संख्या में मौजूद थे II #newstodayhry @newstodayhry



