राजेश रंगबुल्ला बने एसोसिएशन के नए प्रधान II
राजेश रंगबुल्ला बने एसोसिएशन के नए प्रधान II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- गत दिवस कंदोई कटरा सिरसा में होलसेल क्लॉथ एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व कार्यकारिणी को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके द्वारा दिए गए योगदान एवं कार्यों के बारे में भी अवगत करवाया गया और उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके किए गए कामों की सराहना की। नई कार्यकारिणी में प्रधान राजेश रंगबुल्ला जी एवं उप-प्रधान राजू नरूला को बनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन का सचिव नवीश बांसल जी, सह-सचिव अनिल डावर एवं कोषाध्यक्ष संदीप मेहता उर्फ बॉबी को चुना गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान राजेश रंगबुल्ला जी ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं आप सभी का धन्यवाद करता हु जिन्होंने मुझे इस काबिल समझा और मुझे प्रधान बनने का मौका दिया। मैं आप सभी को आश्वासन देता हॅूं कि मैं मेरी टीम के साथ मिलकर और आप सभी के सहयोग से एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाउंगा। इस अवसर पर एसोसिएशन की तरफ से निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहें एवं नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी। जिनमें अनिल मैहत्ता, बाल कृष्ण डूमरा, मुकेश मैहत्ता, अमित अरोड़ा, अतुल रंगबुल्ला, अतुल छाबड़ा, राजन भुटानी, गुलशन बजाज, नरेश बब्बर, नवीन गोल्डी, सुरेन्द्र गोयल,शैंकी चुघ, संजय सैनी, विकास मदान, दीपक ग्रोवर, मोनू मैहत्ता, मदन लाल ग्रोवर, राजिन्द्र एवं अन्स सदस्य शामिल हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



