Haryana
Trending

CM उडन दस्ते और RTA की संयुक्त रेड बिना परमिट चल रही प्राइवेट बसें पकड़ी गईं II

CM उडन दस्ते और RTA की संयुक्त रेड बिना परमिट चल रही प्राइवेट बसें पकड़ी गईं II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- दिनांक 04.09.2025 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की जिला फरीदाबाद के बल्लबगढ़ बस अड्डा से काफी प्राइवेट बसें बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से चल रही है, जिससे सरकार के राजस्व को हानि हो रही है, RTA स्टॉफ के साथ अचानक चेकिंग की जाए तो अवैध रूप से चल रही काफी बसें काबू आ सकती है। उपरोक्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा RTA फरीदाबाद स्टॉफ के साथ बल्लबगढ़ बस अड्डा के सामने मथुरा आगरा की तरफ सवारी ढोने वाली प्राइवेट बसों का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण पर बल्लबगढ़ बस स्टैंड से मथुरा आगरा (उत्तर प्रदेश) की तरफ सवारी बैठा कर ले जाने वाली गाड़ियों को चैक किया गया जो मौका पर 5 प्राइवेट बसो जिनमे वाहन संख्या HR-38X-0006, HR-62A-0595, HR-46E- 8705, HR-38AG-2807, HR-38AD-9697 के कंडक्टर और ड्राइवर को मथुरा आगरा की आवाज लगाते हुए सवारियां बिठाते हुए काबू किया गया। जब इन बस चालकों से सवारियां बिठाने बारे वैध परमिट की मांग की गई तो वह किसी प्रकार का कोई परमिट उपलब्ध नहीं कर सके जिस संबंध में

RTA फरीदाबाद की टीम द्वारा ऑनलाइन चालान करते हुए:-

प्रत्येक गाड़ी पर लगभग ₹21000 का चालान किया गया जो कुल 105000 का चालान कराया गया है। 2 इसी क्रम में दिनांक 05.09.2025 को बल्लबगढ़ बस स्टैंड से मथुरा आगरा (उत्तर प्रदेश) की तरफ सवारी बैठा कर ले जाने वाली गाड़ियों को चैक किया गया जो मौका पर 2 प्राइवेट बसो जिनमे वाहन संख्या HR-38Y- 5873 व HR-55x-4437 के कंडक्टर और ड्राइवर को मथुरा आगरा की आवाज लगाते हुए सवारियां बिठाते हुए काबू किया गया। जब इन बस चालकों से सवारियां बिठाने बारे वैध परमिट की मांग की गई तो वह किसी प्रकार का कोई परमिट उपलब्ध नहीं कर सके जिस संबंध में RTA फरीदाबाद की टीम द्वारा ऑनलाइन चालान करते हुए प्रत्येक गाड़ी पर लगभग ₹21000 का चालान किया गया जो कुल 42000 हजार रुपए का चालान कराया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button