महेंद्रगढ़ जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है II
महेंद्रगढ़ जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है II


महेंद्रगढ़-(राधेश्याम दिलीवान):- महेंद्रगढ़ जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीतेतीन दिनों में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। गांव सिगड़ा निवासी युवक दीपक तथा महेंद्रगढ़ शहर निवासी अक्षत की जांच रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव पाया गयाहै। दोनों का फिलहाल उपचार जारी है। हैरानी की बात यह है कि डेंगू मरीजमिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। न तोफॉगिंग की व्यवस्था की गई है और न ही नगरपालिका व ग्राम पंचायतों की ओर से सफाई व मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। इस कारण क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा और अधिक बढ़ गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात केमौसम में गली-मोहल्लों में पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहाहै। यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में हालात औरगंभीर हो सकते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



