सीएम सैनी ने किया टोहाना में जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण II
सीएम सैनी ने किया टोहाना में जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण II


जल भराव वाले क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे हैं सीएम नायब सिंह सैनी:-
फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे टोहाना, जल भराव वाले क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे हैं सीएम नायब सिंह सैनी, टोहाना के बलियाला रेस्ट हाऊस में कार्यकर्ताओं के साथ हुए रूबरू, अधिकारियों के साथ की बैठक, सीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में सबको मिलकर सामना करना चाहिए, किसानों की खराब फसल के लिए खुला है पोर्टल, किसान करवाएं पंजीकरण, अब तक प्रदेश में 1 लाख 70 हजार एकड़ का क्षतिपूर्ति पोर्टल पर हो चुका है पंजीकरण, सीएम ने कहा कि जिनकी छतें गिरी वे भी करवाएं पंजीकरण, हरसंभव मदद करेगी सरकार, सीएम ने कहा कि अधिकारी लेकर कर्मचारी और मंत्री से लेकर कार्यकर्ता सब फील्ड में कर रहे हैं काम, सरकार जनता के साथ खड़ी है
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फतेहाबाद के टोहाना में पहुंचे:-
यहां उन्होंने बलियाला रेस्ट हाऊस में कार्यकर्ताओं से बात की और अधिकारियों के साथ बैठक कर जलभराव वाले क्षेत्रों की जानकारी ली। इस दौरान सीएम चांदपुरा साईफन पर भी गए और घग्घर का स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है और आपदा के साथ तमाम व्यवस्था अव्यवस्थाओं में तब्दील हो जाती हैं, ऐसे में हमें धैर्य रखकर आपदा को मिलकर सामना करना चाहिए। उन्होंने सरकार प्रदेश की जनता के साथ हरदम खड़ी है और हरसंभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के अधिकारी हो या कर्मचारी या फिर मंत्री हो या पार्टी कार्यकर्ता सभी जनता की मदद के लिए आगे आ कर दिन रात काम में जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि:-
हमारे निकटवर्ती प्रदेश भी बाढ़ की विभिषिका का दंश झेल रहे हैं। उनकी मदद के लिए प्रदेश सरकार ने हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अब तक 80 ट्रक राहत सामग्री के भेजे जा चुके हैं और आज भी राहत सामग्री से भरे 15 ट्रक पंजाब और 10 हिमाचल को भेजे गए हैं। सीएम ने कहा कि इस आपदा में जो भी लोग प्रभावित हुए हैं उन्हें हर संभव मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान या छतें गिरी हैं उन्हें भी राहत देने का सरकार काम करेगी। सीएम ने कहा कि पिछले साढ़े 10 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण के तहत 2 हजार 314 करोड़ रुपए वितरित कर जरूरतमंदों को पक्के मकान बनवाए गए। उन्होंने कहा कि अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के लिए 416 करोड़ रुपए वितरित किए जा चुके हैं। वहीं जिन किसानों की फसलों का खराब हुआ था उन तक भी सरकार ने राहत पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रभावित किसानों के लिए पिछले दिनों साढ़े 88 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति के साथ सरकार कंधे से कंधे मिलकर खड़ी है, किसी को भी कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



