Haryana
Trending

सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई नशीली गोलियों से मौत के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई नशीली गोलियों से मौत के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस की नशीली गोलियां/कैप्सूल सप्लायर/ नशा तस्कर के खिलाफबड़ी कार्यवाही: चौथा आरोपी गिरफ्तार, सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध नशीली गोलियों की करने वालेगिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए चौथा आरोपी मिन्टू सिंह पुत्र राजा सिंह वासी संतावली सिरसा, को गिरफ्तार किया है। थाना रानियां के प्रबंधक निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि जसबीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 20 वर्षीय पुत्र इन्द्रजीत सिंह नशे का आदी था। दिनांक 19.08.2025 को इन्द्रजीत ने नशीली गोलियों का सेवन किया,जिसके ओवरडोज से उनकी हालत बिगड़ गई और 20.08.2025 को उनकी मृत्यु हो गई।मृतक ने अपने पिता को बताया था कि उसने ये गोलियां गांव के कुछ लोगों से खरीदी थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रानियां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा नंबर 425, दिनांक 21.08.2025 दर्ज किया और जांच शुरू की।जांच के दौरान तीन अन्य आरोपियों, बख्शीश उर्फ शीशा पुत्र बसन सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र हरपाल सिंह व जयपाल सिंह उर्फ मोटू पुत्र अमर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका । दिनांक 09.09.2025 को चोथे आरोपी मिन्टू सिंह पुत्र राजा सिंह वासी संतावली सिरसा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सिरसा पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता से अपील करती है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधिकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button