ANC सिरसा की बड़ी कार्रवाई: 20.98 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार II
ANC सिरसा की बड़ी कार्रवाई: 20.98 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ANC सिरसा पुलिस की बडी कार्यवाही 20 ग्राम 98 मिलीग्राम हैरोइन सहित युवक काबू, ANC सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20 ग्राम 98 मिलीग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। ANC सिरसा प्रभारी PSI राजेन्द्र कुमार के निर्देशन मे एएनसी सिरसा ASI अशोक कुमार के नेतृत्व मे टीम जब रोडी से गांव फग्गू की तरफ जा रहे थे तो बस अड्डा फग्गू पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर छिपने की कोशिश करता दिखाई दिया, जिसे काबू कर नाम-पता पूछने पर वह इन्द्रजीत सिंह उर्फ इन्दु पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव फग्गू जिला सिरसा बताया ।नियमानुसार तलाशी लेने पर 20 ग्राम 98 मिलीग्राम हैरोइन बरामद हुई। बरामद माल को कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना रोडी में एनडीपीएस एक्ट की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई थाना रोडी पुलिस द्वारा अमल में लाई जा रही है। प्रबन्धक थाना रोडी नि0 देवेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी को पेश अदालत करके पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



