madhya pradesh
Trending

पहली बारिश में ढहे लाखों के पुल घटिया निर्माण की खुली पोल II

पहली बारिश में ढहे लाखों के पुल घटिया निर्माण की खुली पोल II

बालाघाट-(-पवन कुमार लोधी):- बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा क्षेत्र में विगत कुछ वर्षों से गौण खनिज मद से निर्मित होने वाले पुलियों एवं अन्य निर्माण कार्यो में खुलकर अनियमितता बरती जा रही है ! जिसके परिणाम स्वरूप नवनिर्मित पुलिये एवं स्टॉप डैम पहली बारिश में ही धराशाही होकर बह रहे है ! आदिवासी सरपंच प्रतिनिधियो पर ठेकेदार अपना हुक्म चला रहे है ! ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है ! बालाघाट जिले की बैहर विकाशखण्ड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत किनारदा में इस वर्ष गौण खनिज मद से 15-15 लाख की लागत से पटेल टोला से ततरा टोला ,पटेल टोला से कीनिया एवं पोला पटपरी से किनारदा मार्ग पर तीन पुलियों का निर्माण किया गया एवम विगत वर्ष इसी मद से 28 लाख की लागत से एक बॉक्स कलवर्ट पुलिया भी बनाया गया जो इस वर्ष पहली बारिश में ही धराशाही हो गए और इनकी अप्रोच वाल बह गई ,जिसके कारण यहा के सैकड़ो ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को जान जोखिम में ड़ालकर पैदल सफर करना पड़ रहा है ! इस अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सरपंच प्रतिनिधियों पर ठेकेदार हावी है ,कहने तो यहा गौण खनिज मद से हुए इन निर्माणों के लिए निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत है ,लेकिन कार्य अपनी मर्जी से ठेकेदार ने कराया है ,और सारे बिल बाउचर ग्राम पंचायत ने पास की है तथा तकनीकी मापदंड जनपद के उपयंत्रियों ने कागजी घोड़े दौड़ाकर पूरे किए है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button