Haryana
Trending

साहुवाला प्रथम में खंड स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता, 38 विद्यालयों के 320 प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा II

साहुवाला प्रथम में खंड स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता, 38 विद्यालयों के 320 प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव साहुवाला प्रथम स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें खंड क्षेत्र विभिन्न गांवों के 38 विद्यालयों में से 320 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी अपनी प्रस्तुतियां पेश कर समां बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच कविता रानी , एस एम सी प्रधान रमेश कुमार, प्रधानाचार्य सूरजभान द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बड़ागुढ़ा राजकुमार के दिशा निर्देशन में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता फॉक डांस ग्रुप लेवल, फॉक डांस सोलो, स्कीट ग्रुप लेवल, रागनी में दो ग्रुप (कक्षा 5 से 8 और कक्षा 9 से 12) ने हिस्सा लिया । प्रतियोगिता पिंकी शर्मा, प्रवीन कुमारी, पूजा देवी, सुनीता कोहली बतौर जज की देखरेख में परिणाम इस प्रकार रहे। फॉक ग्रुप कक्षा 5 से 8 वीं में प्रथम स्थान राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पा ने हासिल किया, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहुवाला प्रथम ने हासिल किया और तृतीय स्थान कस्तूरबा गांधी राजकीय विद्यालय फतेहपुरिया ने हासिल किया। फॉक ग्रुप डांस में कक्षा 9 से 12वीं प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहुवाला प्रथम की टीम ने हासिल किया, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुरिया की टीम ने हासिल किया, तृतीय स्थान कस्तूरबा गांधी राजकीय विद्यालय फतेहपुरिया ने हासिल किया। रागनी में कक्षा 5 से 8 वीं तक प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहुवाला प्रथम ने हासिल किया, द्वितीय स्थान कस्तूरबा गांधी राजकीय विद्यालय फतेहपुरिया ने हासिल किया, तृतीय स्थान बप्पा के राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने हासिल किया। रागनी के ग्रुप कक्षा 9 से 12 वीं तक प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहु वाला प्रथम ने हासिल किया, द्वितीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रघुआना ने हासिल किया तृतीय स्थान कस्तूरबा गांधी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने हासिल किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सूरजभान, विनोद कुमार, अंकू बांसल, बूटा सिंह, चरणजीत सिंह रंगा, नीतू मैहता, वीणा कुमारी, सुभाष चंद्र, जसप्रीत सिंह, सुमन देवी, सुनील कुमार व मंच संचालन अनुपमा शर्मा व प्रवीण तंवर सहित स्टाफ़ व बच्चे मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button