नांगल गांव में शहीद सम्मान समारोह, स्वास्थ्य मंत्री ने किया प्रतिमा अनावरण और रक्तदाताओं को किया सम्मानित II
नांगल गांव में शहीद सम्मान समारोह, स्वास्थ्य मंत्री ने किया प्रतिमा अनावरण और रक्तदाताओं को किया सम्मानित II


महेन्दर गढ़-(राधेश्याम दिल्लीवान):- स्वास्थ्य मंत्री आज अटेली के गाव नांगल में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होने वीर शहीद हवलदार शीशराम की प्रतिमा का अनावरण करके पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित भी किया। वहीं गांव गनियार व बजाड़ की जनसभाओं को संबोधित किया। स्वास्थ्य मंत्री आज अटेली के गाव नांगल मेंआयोजित शहीद सम्मान समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होने वीर शहीद हवलदार शीशराम की प्रतिमा का अनावरणकरके पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित भी किया। वहीं गांव गनियार व बजाड़ की जनसभाओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि:-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार के लिए शहीदों का सम्मान और उनके परिवारों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहीद हवलदार शीशराम का जन्म 1 अगस्त 1969 को गांव नांगल में हुआ था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 168वीं बटालियन में सेवा करते हुए उन्होंने 15 सितम्बर 2024 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी स्मृतियां देश सेवा के लिएनई ऊर्जा और प्रेरणा देती हैं। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने गांव गनियार व बजाड़ की जनसभाओं में शिरकत की। ग्रामीणों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं पर सरकार की योजनाओं के लिए आभार जताया। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों के सुझाव व समस्याएं शीघ्र संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान करवाया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



