Haryana
Trending

ऐलनाबाद पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार II

ऐलनाबाद पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ऐलनाबाद पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद न्यायिक हिरासत भेजा जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना ऐलनाबाद पुलिस ने चोरी के मामलों में  एक आरोपी वीरु पुत्र भोलीराम निवासी मिर्जापुर सिरसा को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। प्रबंधक थाना ऐलानबाद उप नि0 प्रगट सिंह ने बताया की शिकायत गांव मौजूखेड़ा की सरपंच रसप्रीत कौर पत्नी संदीप सिंह सिद्धू द्वारा दर्ज करवाई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव में लगातार चोरी की घटनाएँ हो रही थीं। दिनांक 10.09.2025 को मेन पार्क में बने सामुदायिक शौचालय से पानी की टोंटियां चोरी कर ली गई थीं। पंचायत की छानबीन में सामने आया कि इन चोरियों के पीछे वीरु पुत्र भोलीराम निवासी मिर्जापुर है। पंचायत पूछताछ में भी आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की थी। प्रबंधक थाना ऐलनाबाद के निर्देश मे उप नि0 ललित कुमार द्वारा मामले की जांच अमल में लाई गई। जांच के दौरान दिनांक 14.09.2025 को  आरोपी वीरु काबू कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी मे अपना जुर्म स्वीकार किया  व चोरी का सामान, जिनमें दो टूटी हुई टोंटियां, एक प्लास्टिक कट्टा जिसमें लगभग 15 किलोग्राम गेहूं था, बरामद करवाया गया। आरोपी वीरु   को आज अदालत मे पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेजा गया । अभियोग नंबर 311 दिनांक 12.09.2025 धारा 305, 331(3) BNS 2023 थाना ऐलनाबाद II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button