Haryana
Trending

नारनौल में मौत बनकर गिरा जर्जर भवन, गनीमत रही कि हादसा रात में हुआ II

नारनौल में मौत बनकर गिरा जर्जर भवन, गनीमत रही कि हादसा रात में हुआ II

महेन्दर गढ़-(राधेश्याम दिल्लीवान):- नारनौल में सैकड़ो वर्ष पुराने बने जर्जर भवन एवं दुकानें और पुरानी हवेलियां मौत को न्योता दे रही है। इन पुराने भवनों की हालत इतनी खस्ता हाल हो चुकी है। कभी भी ये किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। सबसे बड़ी बात यह कि इनमें से अधिकतर भवन मुख्य मार्गों पर आज भी काबिज है। पिछले कई दिनों से हो रही बरसात के चलते यह पुरानी इमारतें और भी जानलेवा साबित हो सकती है। क्यों कि बरसात के कारण इन हवेलियों की और पुरानी इमारत की हालत काफी खस्ता हाल हो चुकी हैं। इसी का परिणाम है कि आज बीती रात्रि नारनौल के मुख्यबाजार गांधी बाजार में एक पुरानी इमारत जो दुकानों के ऊपर बनी थी गिर गई। गनीमत रही की इमारत रात के समय गिरी अगर दिन के समय गिरती तो शायद बहुत से लोगों को जान भी गंवानी पड़ सकती थी। नारनौल के मुख्य बाजार ( गांधी बाजार) में बीती रात दुकानों के ऊपर बने पुरानी बिल्डिंग का हिस्सा भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि यह हादसा रात में लगभग दो बजे हुआ अगर यही हादसा दिन में हुआ होता तो कोई बड़ी अनहोनी हो जाती। नारनौल के महावीर चौक से पुल बाजार होते हुए ये रास्ता आजाद चौक सब्जी मंडी को जाता है इसी रास्ते पर सैंकड़ों दुकाने बनी हुई है। इस रास्ते से रोजाना हजारों की संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए जाते है।

अगर यह हादसा दिन में हुआ होता तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था:-

कुछ समय पूर्व ही किला रोड होते हुए पुल बाजार तक नई सड़क बनाई गई थी। नई सड़क बनाने के साथ जहाँ बिल्डिंग गिरी है वही पर एक बिजली का पोल भी लगाया गया था। तस्वीरों को देख कर आप अंदाजा लगा सकते है कि बिजली का पोल भी टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे आसपास की दुकानों को नुकसान हुआ है। रात में चौकीदारी करने आए चौकीदार ने दुकानदारों को फोन कर हादसे की जानकारी दी तो व्यापारी रात में ही दुकानों के पास पहुंच गए और बिजली विभाग को फोन कर बिजली की सप्लाई बंद करवाई। टूटी हुई बिल्डिंग का मलबा पूरी सड़क पर बिखर गया जिसके कारण बाजार में वाहनों का आवागमन रुक गया। वहीं व्यापारियों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि जो बिल्डिंग पुरानी हो गई है और जर्जर हालात में है उन पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करे ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।अबसे पहले भी अनेक मर्तबा नगर परिषद और जिला प्रशासन को शहर में पुरानी इमारत कोलेकर बार-बार अवगत करवाया जाता रहा है कि इन इमारत को नगर परिषद गिरवाए क्योंकि इन पुरानी इमारत के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन नगर परिषद की लापरवाही के चलते आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button