विश्वकर्मा जयंती पर स्वामी रमेश साहुवाला ने किया फल-मिठाई वितरण, बताया श्रम का महत्व II
विश्वकर्मा जयंती पर स्वामी रमेश साहुवाला ने किया फल-मिठाई वितरण, बताया श्रम का महत्व II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- भगवान विश्वकर्मा को संसार का प्रथम शिल्पकार और देवताओं का वास्तुकार माना जाता है। जिन्होंने स्वर्गलोक पुष्पकविमाण, द्वारकानगरी और देवताओं के अस्त्र-शस्त्र बनाए थे। इसलिए आज के दिन को विश्वकर्मा जयंती के रूप में मनाया जाता है। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट कोलोनी में महिलाओं को फल मिठाई वितरित करते हुए कहे उन्होंने कहा कि यह दिन कारीगरों, इजीनियरों और सभी श्रमिको के लिए श्रम और शिल्प कौशल के सम्मान का पर्व है। तथा उनके महत्व को दर्शाता है।
श्री साहूवाला ने कहा की :-
भगवान विश्वकर्मा की पूजा करके लोग अपने काम में प्रगति,कार्यस्थल पर आ रही बाधाओं से मुक्ति और व्यवसाय में आपार सफलता की कामना करते है। उन्होंने का इस दिन भक्त अपने औजारों,मशीनों और अन्य कार्यों की पूजा करके अपने इष्टदेव का स्मरण करके उन्हें सफलता की कामना करके उनकी आरती करते हैं तथा भोग लगाते है उन्होने कहा कि विश्वकर्मा पारंपरिक शिल्प कौशल और निर्माण से जुडे हुए हैं। तथा विश्वकर्मा समुदाय स्वंय को भगवान विश्वकर्मा का वंशज मानता है।
स्वामी साहुवाला ने बांटी मिठाई, दी शुभकामनाएं:-
उन्होने कहा भगवान विश्वकर्मा को खीर का प्रसाद अत्यंत प्रिय है तथा इस प्रसाद का भोग लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है तथा मनुष्य को अपार धन संपदा की प्राप्ती होती है। और जीवन में उत्साह और उल्लास और खुशी आती है। इससे पूर्व सुनीता एवं ममता ने स्वामी रमेश साहूवाला का स्वागत किया तथा उनका यहां पहुँचने पर आभार व्यक्त किया। स्वामी रमेश साहुवाला ने सभी प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी तथा सभी को फल व मिठाई वितरीत की इस अवसर पर विनोद व विजय संदीप वासु, मनजीत, अमर, रितुन, उपस्थित थे ll #newstodayhry @newstodayhry



