Haryana
Trending

7.51 ग्राम हैरोइन व मोटर साईकल सहित एक युवक काबू II

7.51 ग्राम हैरोइन व मोटर साईकल सहित एक युवक काबू II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सी0आई0ए0 सिरसा पुलिस की बडी कार्रवाई, 7.51 ग्राम हैरोइन व मोटर साईकल सहित एक युवक काबू जिला पुलिस सिरसा द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सी0आई0ए0 सिरसा पुलिस ने एक युवक को 7.51 ग्राम हैरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। सीआईए सिरसा प्रभारी नि0 प्रेम कुमार ने बताया की दिनांक 19.सितम्बर.2025 को सी0आई0ए0 सिरसा के ए.एस.आई. सुमित कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ अपराधियों की धरपकड़ व वाहन चैकिंग के लिए बेगू रोड सिरसा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप मौजूद थे। इसी दौरान सतनाम सिंह चौक की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर युवक ने घबराकर बाइक रोककर वापस मोड़ने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए युवक को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। युवक की पहचान प्रदीप पुत्र मोहन लाल वासी मोहता गार्डन बेगू रोड सिरसा के रूप में हुई। मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर टूल बॉक्स से काले रंग के मोमी लिफाफे में रखी पारदर्शी पन्नी से 7.51 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। बरामद हैरोइन को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया ।इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी/61/85 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आगे की तफ्तीश थाना शहर सिरसा द्वारा की जा रही है। प्रबन्धक थाना शहर सिरसा उप नि0 सन्दीप कुमार ने बताया कि आरोपी को पेश अदालत करके पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस सिरसा ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरुद्ध पुलिस को सहयोग दें तथा किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत मानस पोर्टल व टोल फ्री नम्बर 1933 पर पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना चौकी को दें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button