ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक आरोपी राजस्थान से किया गिरफ्तार II
ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक आरोपी राजस्थान से किया गिरफ्तार II


साइबर क्राइम थाना सिरसा की बड़ी कार्रवाई :-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- साइबर क्राइम पुलिस सिरसा ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी सत्यपाल पुत्र माना राम, निवासी कौजा, तहसील धोरीमना, जिला बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रबंधक अफसर साइबर क्राइम थाना उप नि 0 सुभाष चंद्र ने बताया की दिनांक02.05.2025 को प्राप्त शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता अक्षिता कालरा पत्नी आदित्य भला, निवासी प्रमार्थ कॉलोनी सिरसा ने ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप और फर्जी वेबसाइट www.nidicooin.xin के माध्यम से ठगी की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता से अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹4,48,940/- रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी ने शिकायतकर्ता अक्षिता कालरा को झूठे मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाया और धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इस अभियोग में पहले ही पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस ने तत्परता दिखाते आरोपी सत्यपाल पुत्र माना राम, निवासी गांव कौजा, तहसील धोरीमना, जिला बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ पर आरोपी से ₹5,000/- नकद व गाड़ी पुलिस ने कब्जे में ली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया! पुलिस अब मामले में अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए आगे की जांच कर रही है। आरोपी सत्यपाल को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी ताकि आरोपी से गहन पूछताछ करके आगामी जाँच पूर्ण की जा सके! सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी ऑनलाइन कमाई के लालच में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत करें II #newstodayhry @newstodayhry



