सिविल लाइन पुलिस ने चोरीशुदा सामान सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार II
सिविल लाइन पुलिस ने चोरीशुदा सामान सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाइन सिरसा पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी सुनील पुत्र राम किशन निवासी मोहब्बतपुर ढाणी जिला हिसार, हाल निवासी फ्लैट न. 347B सेक्टर 19 हुड्डा सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद किया है। प्रबंधक थाना सिविल लाइन सिरसा नि0 प्रदीप कुमार ने बताया की दिनांक 19.09.2025 को शिकायतकर्ता हवा सिंह पुत्र निक्कू राम निवासी सेक्टर 19 हुड्डा सिरसा ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज करवाई कि वह व उसका भाई प्रेम प्रकाश पिछले कई दिनों से नटार रोड सिरसा पर मकान निर्माण कार्य में व्यस्त थे और फ्लैटों में ताला लगाकर गए हुए थे। 18.09.2025 को घर लौटने पर उन्होंने पाया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालकनी के शीशे तोड़कर घरों में प्रवेश कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, कपड़े, गैस सिलेंडर, पीतल/कांसे के बर्तन व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया गया है। हवा सिंह पुत्र निक्कू राम निवासी सेक्टर 19 हुड्डा सिरसा की शिकायत पर थाना सिविल लाइन सिरसा में उक्त अभियोग संख्या दर्ज कर ASI जसबीर सिंह को जांच सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी आरोपी सुनील पुत्र राम किशन निवासी मोहब्बतपुर ढाणी जिला हिसार, हाल निवासी फ्लैट न. 347B सेक्टर 19 हुड्डा सिरसा को काबू किया। पूछताछ पर आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके ठिकाने से चोरीशुदा सामान जिसमें 24 पीस लेडीज सूट, बिना सिले कपड़े, पीतल/कांसा के बर्तन, सिलाई मशीन, कटर, ड्रायर, दरी, चादर इत्यादि बरामद कर लिए। आरोपी सुनील ने अपना जुर्म स्वीकार किया ।आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया अभियोग सख्या मुकदमा नं० 408 दिनांक 19.09.2025 धारा 331(3), 305 बी.एन.एस थाना सिविल लाइन II #newstodayhry @newstodayhry



