Haryana
Trending

नई पीढ़ी और नई नीति: भगत सिंह के विचारों की रोशनी में भविष्य की चर्चा II

नई पीढ़ी और नई नीति: भगत सिंह के विचारों की रोशनी में भविष्य की चर्चा II

थिराज में शहीद भगत सिंह की 119 वीं जयंती पर लोक चेतना मंच की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित:-

बड़ागुढ़ा-( गुरनैब दंदीवाल):- लोक चेतना मंच सिरसा द्वारा गांव थिराज के गुरुद्वारा साहब में शहीद भगत सिंह की 119 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी विचारधारा एवं खेती संकट और आज की शिक्षा नीति के बारे में विचार गोष्ठी, चर्चा आयोजित की गई । जिसमें मास्टर वीर सिंह भरोखा और डॉक्टर बिकर जीत सिंह ने अपने विचार प्रकट किए । डॉ बिकर जीत सिंह कहा की एक देशभक्त परिवार में पैदा हुआ भगत सिंह भारत के करोड़ों पीड़ित लोगों का हीरो बन गया! आज भी संकट में घिरे हुए भारतीय समाज को इस संकट से उबारने के लिए शहीद भगत सिंह की विचारधारा पूरी तरह अनुरूप है! आज का कॉर्पोरेट विकास मॉडल किसानों की जमीन हड़पने की तैयारी कर रहा है केंद्र और राज्य सरकारी कॉर्पोरेट के पक्ष में खड़े होकर किसानों की जमीन हथियाने की तैयारी में जुट गई है II

मास्टर वीर सिंह ने बोलते हुए कहा की :-

नई शिक्षा नीति नई पीढ़ी को भगत सिंह की विचारधारा से दूर कर रही है । वहीं यह मनुष्य को बौद्धिक रूप से विकसित करने की जगह कार्य कुशलता पर जोर देती है। इस चर्चा में बोलते हुए सोहन सिंह रंधावा ने कहा कि आज किसानों मजदूरों को सरकार की नीतियों को गहराई से समझना होगा। खेती किसानी और बच्चों को पढ़ाई को बचाने के लिए जरूरी है इस तरह बैठ के नीतियों पर चर्चा आयोजित को जाती रहनी चाहिए। इस मौके पर रवि कुमार ने मंच संचालन किया इस अवसर पर रणजीत सिंह, सेवक सिंह, हरबंस सिंह पूर्व तहसीलदार , सोहन सिंह पूर्व सरपंच , जरनैल सिंह , गुरमेल सिंह मलड़ी, राज सिंह , राजू राम , बलवीर सिंह , हरपाल ने भी अपने विचार रखे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button