राजकीय विद्यालय ऐलनाबाद में खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन II
राजकीय विद्यालय ऐलनाबाद में खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन II


ऐलनाबाद-(कुलदीप मुंदलिया):- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद में खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें खंड ऐलनाबाद के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई कार्यक्रम का सफल संचालन श्री कृष्ण कुमार गोदारा खंड शिक्षा अधिकारी ऐलनाबाद के दिशा निर्देशानुसार करवाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री विद्याधर बेनीवाल प्राचार्य राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद रहे। मुख्य अतिथि ने बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे हरियाणवी संस्कृति से जुड़े रहते हैं तथा हरियाणवी संस्कृति को इसे बढ़ावा मिलता है । कार्यक्रम के नोडल के रूप में श्री सौजन्य कुमार प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौजूखेड़ा रहे ,उन्होंने भी अपने संबोधन में बच्चों को प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई:-
जिनमें छात्र-छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय ,तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसमें ग्रुप डांस में प्रथम स्थान कक्षा 5 से 8 ग्रुप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर व कक्षा 9 से 12 में राजकीय उच्च विद्यालय बेरवाला खुर्द की टीम रही। एकल डांस में प्रथम स्थान कक्षा 5 से 8 ग्रुप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर व कक्षा 9 से 12 में आरोही मॉडल स्कूल खारी सुरेरा रही। नाटक प्रस्तुति प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 समूह में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मल्लेकां का वह कक्षा 9 से 12 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिठी सुरेरा की टीम रही । रागिनी प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 के ग्रुप में प्रथम स्थान पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद तथा 9 से 12 में भी प्रथम स्थान राजकीय राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद की टीम रही ।
कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता:-
श्री राधा कृष्ण पटीर, पंकज कुमार एबीआरसी व प्रवक्ता डॉ प्रवीण कुमार के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम के सफल संचालन में कमेटी सदस्य महेंद्र कौशिक , राकेश कुमार, प्रकाश ,गांधी माहिया, संतलाल विशेष अध्यापक के दिशा निर्देश अनुसार जलपान व्यवस्था में प्रवक्ता पुरुषोत्तम कुमार ,गौरी शंकर ,अमीलाल , मांगेराम ,मनोज ,अनिल, शिव भगवान ,नरेश आदि द्वारा की गई । प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के रूप में प्रवक्ता शीतल, डिंपल, रेखा मिश्रा ,कविता, रणजीत सिंह, विजय भटनागर, गुरभजन सिंह, नेहा वीटी ,रणजीत कौर इत्यादि की विशेष भूमिका रही इसके अलावा पंजीकरण व्यवस्था में दर्शना , समेस्ता रानी , दिनेश मोहित मिश्रा, राधेश्याम, कृष्ण कुमार ,राजेश आदि का भी विशेष सहयोग रहा।। #newstodayhry @newstodayhry



