पंचकूला में अग्रसेन जयंती समारोह: पलवल से विशेष बसों द्वारा पहुंचेगा वैश्य समाज का जत्था II
पंचकूला में अग्रसेन जयंती समारोह: पलवल से विशेष बसों द्वारा पहुंचेगा वैश्य समाज का जत्था II


पलवल-(निकुंज गर्ग):- पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल होने के लिए वैश्य अग्रवाल समाज के सैंकड़ों बंधु आज करेंगें कुछ I यहाँ की प्रमुख्य समाजसेवी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल (स्थापित 1954) की युवा प्रकोष्ठ इकाई के तत्वावधान में 22 9.2025 सोमवार को राज्य स्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह जो की पंचकूला में आयोजित की जा रहा है,में शिरकत करने के लिए वैश्य अग्रवाल समाज के सैंकड़ों बंधु लग्जरी बसों द्वारा कमेटी चौक स्थित श्यामा कुंड से प्रातः 5:30 बजे पंचकूला के लिए प्रस्थान करेंगें। पहली बार राज्य सरकार के तत्वावधान में पंचकुला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाला राज्यस्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पूरे प्रदेश में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देगा। इस भव्य आयोजन में पलवल से भी सैकड़ों लोगों का जत्था शामिल होगा, जो समाज की एकजुटता और बढ़ते प्रभाव को दर्शाएगा। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल करेंगें तथा समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री नायाब सिंह सैनी होंगें। जिसकी तैयारियों के लिए श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की एक विशेष बैठक अधिवक्ता ललित बिंदल के कार्यालय पर आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष:-
श्री ओमप्रकाश गुप्ता ने की जबकि संचालन निकुंज गर्ग ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार सुबह पलवल से बड़ी संख्या में समाजजन पंचकुला के लिए रवाना होंगे। बैठक में मुख्य रूप से यशपाल मंगला, शैलेंद्र सिंगला, गुलशन गोयल, संगीता गर्ग, श्रीमती भगत जी, विजय सिंगला, योगेश मंगला, राकेश गर्ग, भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, आर्य यशपाल गोयल, रवि गुप्ता, पियूष बंसल, राहुल गर्ग,अधिवक्ता ललित बिंदल, निकुंज गर्ग, योगेश मंगला, तरुण बंसल एवं धीरज मंगला आदि मौजूद रहे। बैठक में एक संयोजक मंडल का गठन किया गया जिसमें भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, शैलेन्द्र सिंगला, आर्य यशपाल गोयल, रवि गुप्ता, ललित बिंदल, के एल गुप्ता, निकुंज गर्ग, श्रीमती संगीता गर्ग को शामिल किया गया। वहीँ यात्रा को व्यवस्थित एवं सुखद बनाने के लिए आर्य यशपाल गोयल यात्रा इंचार्ज तथा सह इंचार्ज रवि गुप्ता को बनाया है।
सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि:-
महाराजा अग्रसेन जी केवल अग्रवाल समाज ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अपने जीवन से समाजवाद, सेवा और सहयोग का आदर्श प्रस्तुत किया। इस तरह का राज्यस्तरीय आयोजन युवाओं को उनकी नीतियों और सिद्धांतों से जोड़ने का कार्य करेगा। श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल ने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया और विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और मुख्यमंत्री नायब सैनी को धन्यवाद दिया, जिनके प्रयासों से पहली बार सरकार स्तर पर इस तरह का आयोजन संभव हुआ।। #newstodayhry @newstodayhry



