सिस्टम को किया शर्मसार: थाने में ही रिश्वत का खेल, एएसआई पकड़ा गया, प्रभारी भागा II
सिस्टम को किया शर्मसार: थाने में ही रिश्वत का खेल, एएसआई पकड़ा गया, प्रभारी भागा II


यमुनानगर-(मनदीप कौर):- जानकारी के अनुसार, पंजाब के पटियाला जिले के गांव सोंटी निवासी सुरेंद्र सिंह ने एसीबी को शिकायत दी थी कि वर्ष 2023 में दर्ज एक धोखाधड़ी केस को लेकर थाना पुलिस उससे एक लाख रुपये रिश्वत मांग रही है। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और योजना के अनुसार सुरेंद्र सिंह को 10 हजार रुपये लेकर साढौरा थाना भेजा। जैसे ही एएसआई पवन कुमार ने रिश्वत की रकम ली और थाना प्रभारी अजय कुमार को सौंपा, एसीबी टीम ने रेड कर दी। रेड की भनक लगते ही थाना प्रभारी अजय कुमार अपना पर्स फेंक मौके से फरार हो गए। जब्त किए गए पर्स से वही 10 हजार रुपये बरामद हुए, जो शिकायतकर्ता ने दिए थे। पुष्टि के लिए एएसआई पवन कुमार की उंगलियां रसायनयुक्त पानी में डुबोई गईं, जिसमें रिश्वत की रकम छूने की पुष्टि हो गई। इसके बाद एएसआई और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि थाना प्रभारी अजय कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। #newstodayhry @newstodayhry



