Haryana
Trending

सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई फर्जी ठेकेदार बनकर केबल चोरी करने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार II

सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई फर्जी ठेकेदार बनकर केबल चोरी करने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिविल लाइन सिरसा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए फर्जी ठेकेदार बनकर BSNL की केबल चोरी करने वाले संगठित गिरोह के 2 और आरोपियों क़ो किया गिरफ्तार व संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश” न्यायिक हिरासत भेजा। थाना सिविल लाइन सिरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी ठेकेदार बनकर BSNL की तांबे की केबल चोरी करने वाले संगठित गिरोह 14 आरोपियान पहले ही को गिरफ्तार किया जा चुका है दिनांक 21.09.2025 को दो और आरोपी दीपक पुत्र रोहताश व सुन्नी पुत्र रोहताश वासीयान मदाना जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया है। प्रबंधक अफसर थाना सिविल लाइन सिरसा निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि BSNL के JTO सन्दीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बरनाला रोड सिरसा पर कुछ लोग विभाग का ठेका लेने का झांसा देकर भूमिगत केबल काटकर चोरी कर रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपीगण रिफ्लेक्टर जैकेट व ट्रैफिक साइन लगाकर ठेकेदारों की तरह कार्यवाही कर रहे थे तथा हाईड्रा क्रेन की मदद से तांबे की केबल चोरी कर रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है । दिनांक 21.09.2025 को दो और आरोपी दीपक पुत्र रोहताश व सुन्नी पुत्र रोहताश वासीयान मदाना जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया है।इस अभियोग मे कुल 16 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। इन आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त उपकरण (गैती, रॉड, रिफ्लेक्टर जैकेट, ट्रैफिक कोन) व लगभग 400 मीटर अंडरग्राउंड केबल भी बरामद की गई। आरोपियों को आज पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा। जिला पुलिस सिरसा ने आमजन से अपील की है कि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें और इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दे II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button